Home » President Jamshedpur visit preparations: राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, आयुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

President Jamshedpur visit preparations: राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, आयुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

कमिश्नर ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

by Yugal Kishor
President Droupadi Murmu Jamshedpur visit preparations
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में 26 फरवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केन्द्र ट्रस्ट के भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

इसी क्रम में कोल्हान आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम ने परिसदन में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, सहित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अब तक की तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी आयुक्त को दी।

कमिश्नर ने देखा मंच निर्माण

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल के ले-आउट प्लान, मंच निर्माण, आगंतुकों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और टेंट निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्य अतिथि की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। प्रवेश और निकास द्वारों को सुव्यवस्थित रखने, पर्याप्त बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन और आपातकालीन निकास मार्ग की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

वीआइपी मूवमेंट पर रखी जाएगी नजर

आयुक्त ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए वीआईपी मूवमेंट के अनुसार मार्ग निर्धारण, कारकेड व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की प्रभावी योजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण तथा प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने को कहा गया।

उपायुक्त व एसएसपी को आपसी तालमेल कर तैयारी के निर्देश

उन्होंने उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Read Also: India AI Impact Summit 2026 : बोले PM मोदी- “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” का माध्यम बने एआई

Related Articles

Leave a Comment