Raj Kapoor Film Festival: प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक राज कपूर की 100वीं जयंती पर 13 से 15 दिसंबर तक होने जा राज कपूर फिल्म फेस्टिवल के लिए कपूर परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर निमंत्रण दिया। रणबीर कपूर, करीना, करिश्मा, नीतू कपूर और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स ने 14 दिसंबर के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया। बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर फैमिली की अपनी अलग ही शाख है। उनके परिवार में हर दूसरा शख्स एक बड़ा सुपरस्टार है।
तैमूर और जेह के लिया करीना ने लिया ऑटोग्राफ
पीएम से मुलाकात के दौरान रणबीर, आलिया भट्ट, नीतू सिंह, रिद्धिमा कपूर साहनी, आदर जैन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा जैसे स्टार्स मौजूद रहे। उन्होंने पीएम मोदी संग एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। करीना ने अपने बेटों, तैमूर और जेह के लिए एक नोट पर पीएम से ऑटोग्राफ भी लिया। करीना ने फोटो के कैप्शन में लिखा,“हम अपने दादा, महान राज कपूर के असाधारण जीवन और विरासत को मनाने के लिए माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलकर और उन्हें आमंत्रित करके बेहद विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। ”
शताब्दी वर्ष का प्रतीक है Raj Kapoor Film Festival
कपूर परिवार के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि भारतीय सिनेमा में राज कपूर के योगदान के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री इस उत्सव में शामिल होंगे। पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन की साझेदारी में आयोजित राज कपूर फिल्म फेस्टिवल 13 से 15 दिसंबर तक होगा। यह बहुमुखी कलाकार के जन्म के शताब्दी वर्ष का प्रतीक है। यह महोत्सव 34 शहरों के 101 सिनेमाघरों में आयोजित होगा। दर्शकों को कपूर की सबसे प्रसिद्ध फिल्मों का एक क्यूरेटेड चयन देखने को भी मिलेगा। इसमें‘आवारा’ (1951), ‘श्री 420’ (1955), ‘संगम’ (1964), और ‘मेरा नाम जोकर’ (1970) शामिल हैं।

