Home » RANCHI RAIL NEWS : धनबाद और पोत्तनूर के बीच चलेगी अमृत भारत स्पेशल वन-वे ट्रेन, रांची के रास्ते होगा परिचालन

RANCHI RAIL NEWS : धनबाद और पोत्तनूर के बीच चलेगी अमृत भारत स्पेशल वन-वे ट्रेन, रांची के रास्ते होगा परिचालन

एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 11 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 8 कोच और रसोईयान के 1 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे

by Vivek Sharma
रांची रेलवे
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने ये सुनिश्चित किया है कि धनबाद और पोत्तनूर के बीच एकतरफा अमृत भारत स्पेशल ट्रेन वाया रांची का परिचालन होगा। इस ट्रेन में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 11 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 8 कोच और रसोईयान के 1 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 03375 धनबाद-पोत्तनूर एकतरफा अमृत भारत स्पेशल ट्रेन वाया रांची दिनांक 14/03/2026 को धनबाद से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का धनबाद प्रस्थान 14:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 15:50 बजे प्रस्थान 15:55 बजे, मूरी आगमन 16:40 बजे प्रस्थान 16:45 बजे, रांची आगमन 18:00 बजे प्रस्थान 18:10 बजे, हटिया आगमन 18:25 बजे प्रस्थान 18:30 बजे, राउरकेला आगमन 21:00 बजे प्रस्थान 21:02 बजे, सम्बलपुर आगमन 00:40 बजे प्रस्थान 00:50 बजे, रायगड़ा आगमन 08:00 बजे प्रस्थान 08:10 बजे, विजयवाड़ा आगमन 17:45 बजे प्रस्थान 17:55 बजे, काटपाडी आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, कोयम्बत्तूर आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:20 बजे एवं पोत्तनूर आगमन 11:20 बजे होगा।

Related Articles