Home » Ram Navami violence : रामनवमी जुलूस के दौरान एक व्यक्ति की हत्या, एक चाकू लगने से हुआ घायल

Ram Navami violence : रामनवमी जुलूस के दौरान एक व्यक्ति की हत्या, एक चाकू लगने से हुआ घायल

by Rakesh Pandey
Ram Navami violence
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : रामनवमी जुलूस के दौरान झारखंड के हजारीबाग में शुक्रवार की देर रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो गंभीर घटनाएं सामने आईं। एक ओर जहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, वहीं दूसरी घटना में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के गदोखर गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान गदोखर के मुखिया के भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव (40) की भुजाली मारकर दो युवकों ने हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक जुलूस के दौरान एक वाहन के बोनट पर चढ़कर नाच रहे थे। इस पर रामा साव ने उन्हें नीचे उतरने को कहा, जिसको लेकर बहस हो गई। इसी दौरान दोनों युवकों ने रामा साव पर भुजाली से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी रंजिश चल रही थी।


घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज-अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। दूसरी घटना कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढा गोलंबर के पास हुई। यहां को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी तथा ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार मुकेश कुमार खतरे से बाहर हैं।


सूत्रों के मुताबिक, मुकेश सिंह एक श्राद्धकर्म से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौक के पास जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने उनसे नाचने के लिए कहा। उसी समय वहां मौजूद दीपूगढा हाउसिंग कॉलोनी निवासी प्रणय कुमार उर्फ राजू सिंह उर्फ राजू थोथा ने मुकेश सिंह पर चाकू से दो बार वार कर दिया। घटना के समय मौजूद पंकज मेहता सहित अन्य लोगों ने दौड़कर बचाने का प्रयास किया और राजू सिंह को काबू करने का प्रयास करते हुए मुकेश सिंह की जान बचाई।


घटना के पीछे जमीन विवाद की बात भी सामने आ रही है। कोर्रा थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजू थोथा के भाई को हिरासत में लेकर मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also- CP Radhakrishnan Jharkhand visit LIVE : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

Related Articles

Leave a Comment