Home » Ramgarh police officers Transfer : रामगढ़ में 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, एसपी ने जारी की नई सूची

Ramgarh police officers Transfer : रामगढ़ में 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, एसपी ने जारी की नई सूची

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ जिले में पुलिस प्रशासन में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले की घोषणा की है। इन बदलावों में पांच थानों के प्रभारी भी शामिल हैं।

इनका हुआ तबादला

एसपी अजय कुमार ने रविवार को तबादले की सूची जारी की, जिसमें वेस्ट बोकारो ओपी में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार को वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी, मांडू थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामप्रवेश पासवान को मांडू थाना प्रभारी, रजरप्पा थाने के सब इंस्पेक्टर मो नौशाद को कुज्जू ओपी प्रभारी, गोला थाने के ब्रह्मवत कुमार को भदानीनगर ओपी प्रभारी और बरकाकाना ओपी में तैनात विकास आर्यन को बरलांगा थाना प्रभारी बनाया गया है।

ये गये एसपी ऑफि और लाइन हाजिर

इसके अतिरिक्त, वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सदानंद कुमार, मांडू थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव और कुज्जू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे को एसपी कार्यालय में तैनात किया गया है। वहीं, बरलांगा थाना प्रभारी अनंत कुमार सिंह को लाइन में क्लोज कर दिया गया है।

रामगढ़ थाना में भी हुए नए बदलाव

रामगढ़ थाना में दो नए सब इंस्पेक्टर – जॉनी कुमार और सुरेश उरांव को तैनात किया गया है। इसके अलावा, एएसआई मो शाहनवाज खान को कुज्जू ओपी से बरकाकाना ओपी भेजा गया है।

नए तबादलों के उद्देश्य और महत्व

बताया जाता है कि इस तबादले से प्रशासन में न केवल कार्यकुशलता बढ़ेगी, बल्कि पुलिस अधिकारियों के बीच नई चुनौतियों का सामना करने का अवसर मिलेगा। रामगढ़ जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। एसपी अजय कुमार का यह कदम प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles