Home » RANCHI NEWS: जलाशयों के आसपास अतिक्रमण को लेकर डीसी ने की बैठक, जानें क्या है तैयारी 

RANCHI NEWS: जलाशयों के आसपास अतिक्रमण को लेकर डीसी ने की बैठक, जानें क्या है तैयारी 

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिले के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जलाशयों के आसपास किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभागों को आपसी समन्वय से विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। 

साथ ही राजस्व नक्शे के अनुसार जलाशयों की मूल सीमा चिन्हित कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अपर समाहर्ता को अंचल अधिकारियों के लिए रोस्टर तैयार कर नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने कांके डैम, हटिया डैम, गेतलसूद डैम, हरमू नदी, हिनू नदी समेत जिले के प्रमुख तालाबों और जल स्रोतों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

उपायुक्त ने कहा कि अतिक्रमण से न केवल जल भंडारण क्षमता प्रभावित होती है, बल्कि पर्यावरण और भूजल स्तर पर भी इसका असर पड़ता है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि रांची जिले के सभी जलाशयों को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कर उनका संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाए। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे जलाशयों के आसपास अतिक्रमण न करें और इस अभियान में सहयोग दें।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक सहित सभी अंचल अधिकारी ऑनलाइन मौजूद रहे।

Related Articles