Home » Jamshedpur News : जुगसलाई के कारोबारियों की नाक में दम करने वाला फरार बदमाश मनीष सिंह गिरफ्तार, छिप कर रह रहा था रिसॉर्ट में

Jamshedpur News : जुगसलाई के कारोबारियों की नाक में दम करने वाला फरार बदमाश मनीष सिंह गिरफ्तार, छिप कर रह रहा था रिसॉर्ट में

गिरफ्तारी नहीं होने से निलंबित कर गए दिए गए थे पूर्व थाना प्रभारी नए इंचार्ज ने आते ही पाई सफलता

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : लंबे समय से फरार चल रहे जुगसलाई के अपराधी मनीष सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।गौरतलब है कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर जुगसलाई के तत्कालीन थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद थाना की कमान ग़ुलाम रब्बानी खां को सौंपी गई। पदभार संभालते ही नए थाना प्रभारी ने फरार अपराधी की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पारडीह स्थित गोल्डन लीफ रिसॉर्ट में छापेमारी की। यहां मनीष सिंह छिपकर रह रहा था। पुलिस ने उसे यहीं से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ लोगों द्वारा इसे आत्मसमर्पण बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि आरोपी ने थाने में सरेंडर नहीं किया था, बल्कि सुनियोजित छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। मनीष सिंह की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही जुगसलाई के व्यापारियों और आम लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में लंबे समय से रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों को लेकर असंतोष था।

नए थाना प्रभारी की इस कार्रवाई से यह इशारा मिला है कि जुगसलाई में अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। उसके नेटवर्क और सहयोगियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Comment