Home » RANCHI FIRE NEWS : हार्डवेयर दुकान में लगी आग, हो गया भारी नुकसान

RANCHI FIRE NEWS : हार्डवेयर दुकान में लगी आग, हो गया भारी नुकसान

by Vivek Sharma
हार्डवेयर दुकान में लगी आग
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में अरगोड़ा चौक के पास एक हार्डवेयर दुकान में शुक्रवार को देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दुकान पूरी तरह इसकी चपेट में आ गई। देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में भारी नुकसान हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles