RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची स्थित CMPDI में कार्यरत रानी कुमारी के घर हुई सोने की चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है। वहीं इस मामले में एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। 7 मई को गोंदा थाना में दर्ज कराई गई शिकायत में रानी कुमारी ने अपने घर से कीमती गहनों की चोरी की बात कही थी। संदेह की सुई CMPDI में कार्यरत महिला स्टाफ कविता शर्मा पर गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कविता ने अपने दूसरे पति विकास बहादुर के साथ मिलकर इस चोरी की साजिश रची थी। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से 298 ग्राम सोना बरामद किया है। इस मामले में रांची पुलिस की तत्परता और सतर्कता से आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। गिरफ्तार दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं।


