Home » RANCHI DC NEWS: उपायुक्त ने सुनी जनता की शिकायतें, पदाधिकारियों को दिया निष्पादन का निर्देश

RANCHI DC NEWS: उपायुक्त ने सुनी जनता की शिकायतें, पदाधिकारियों को दिया निष्पादन का निर्देश

by Vivek Sharma
RANCHI: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जनता की शिकायतें सुनी और राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान आवंटन पर विचार का आश्वासन दिया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में आम जनता से मिलकर उनकी शिकायतें और समस्याएं सुनी। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, भूमि उपयोग की अनुमति (परमिशन) और अन्य विविध समस्याओं से जुड़ी फरियादें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा और किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सुगमता से पहुंचाना है और जनता दरबार जैसे कार्यक्रम इसके लिए एक प्रभावी माध्यम हैं।

प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

इस अवसर पर राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजकों के प्रतिनिधि मंडल ने भी उपायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने मोरहाबादी मैदान में 31 जनवरी से होने वाले महोत्सव के लिए स्थान आवंटित करने का अनुरोध किया। इस महोत्सव के माध्यम से आदिवासी समाज की पारंपरिक कला, संस्कृति और लोककला का संरक्षण और संवर्धन किया जाता है। प्रतिनिधियों ने बताया कि यह आयोजन देश के विभिन्न राज्यों से कलाकारों को जोड़ता है और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने में मदद करता है। उपायुक्त ने उनके अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया।

Related Articles