Home » RANCHI NEWS: फल-सब्जी विक्रेताओं को निःशुल्क मिलेगा ‘नमो स्टॉल’, इनलोगों को मिलेगी प्राथमिकता

RANCHI NEWS: फल-सब्जी विक्रेताओं को निःशुल्क मिलेगा ‘नमो स्टॉल’, इनलोगों को मिलेगी प्राथमिकता

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में फुटकर फल और सब्जी विक्रेताओं के लिए सुविधाजनक पहल की जा रही है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ की पहल पर शहर के रेहड़ी-पटरी और ठेला विक्रेताओं को निःशुल्क नमो स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक मोबाइल स्टॉल की अनुमानित लागत करीब 50 हजार रुपये होगी। इस योजना के तहत खास तौर पर महिला विक्रेताओं और दिव्यांग जनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्टॉल को आधुनिक और उपयोगी तरीके से डिजाइन किया गया है ताकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फल और सब्जियों का स्टॉक रखा जा सके। इसके जरिए विक्रेता गली-मोहल्लों में आसानी से घूम-घूमकर अपना व्यवसाय कर सकेंगे। मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों की तर्ज पर शुरू की जा रही यह पहल रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने में मददगार होगी। संजय सेठ ने कहा कि रेहड़ी-पटरी वाले देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं और उन्हें सशक्त करना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इसे स्वच्छ रांची, समृद्ध रांची”के अभियान से जोड़ते हुए बताया कि इस जनहितकारी योजना का शुभारंभ कल शाम 4 बजे से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment