Home » Bokaro News: ट्रेजरी घोटाला केस में CID का शिकंजा तेज, बोकारो एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात सतीश कुमार गिरफ्तार

Bokaro News: ट्रेजरी घोटाला केस में CID का शिकंजा तेज, बोकारो एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात सतीश कुमार गिरफ्तार

सीआईडी की जांच में सतीश कुमार के बैंक खाते में करीब 1.06 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro : झारखंड में ट्रेजरी घोटाले की जांच तेज हो गई है। सीआईडी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सतीश कुमार गृह रक्षक वाहिनी से जुड़ा बताया जा रहा है और लंबे समय से अकाउंट सेक्शन में तैनात था।

1.06 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

सीआईडी की जांच में सतीश कुमार के बैंक खाते में करीब 1.06 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। इसी आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। जांच एजेंसियों का कहना है कि सतीश कुमार, इस मामले के मुख्य आरोपी और पहले से गिरफ्तार लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय का करीबी सहयोगी था।

43 लाख रुपये फ्रीज, बढ़ सकती हैं गिरफ्तारियां

कार्रवाई के दौरान सीआईडी ने करीब 43 लाख रुपये को फ्रीज भी किया है। इससे घोटाले की परतें और खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।

घोटाले के बाद बनी स्पेशल टीम

बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले के बाद राज्य सरकार ने जांच के लिए एक विशेष एसआईटी का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व आईजी पंकज कंबोज कर रहे हैं। टीम में डीआईजी, एसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।सीआईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Related Articles

Leave a Comment