RANCHI: रांची में गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। वहीं पूरे इलाके की सघन जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि धमकी भरा मेल मिलने के बाद प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने मॉल परिसर और पासपोर्ट कार्यालय के आसपास गहन जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले धमकी में सिविल कोर्ट और समाहरणालय को भी उड़ाने की बात कही गई थी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और धमकी देने वाले की पहचान करने में जुटी है।

