RANCHI: रांची पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमें दो युवकों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री को लेकर में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक सिटी पारस राणा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली प्रकाश सोय की अगुवाई में छापामारी की गई।

टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित डीएवी स्वर्णरेखा स्कूल विद्यानगर के पास स्थित जतरु लॉज के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक युवक अखिलेश यादव को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कुल 548 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं, दूसरा युवक विवेक कुमार यादव उर्फ गुड़ी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे राउरकेला (उड़ीसा) से गांजा खरीदकर रांची के विद्यानगर और आसपास के इलाकों में ऊंची कीमत पर बेचते थे। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं गांजा तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही है। गिरफ्तार युवकों में अखिलेश यादव कृष्णा नगर रोड नंबर 1, विद्यानगर और विवेक कुमार यादव उर्फ गुड़ी विद्यानगर करम चौक जिसका स्थायी पता मोहम्मदीपुर समस्तीपुर बिहार शामिल है।
टीम में ये रहे शामिल
प्रकाश सोय पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, सुनील कुमार कुशवाहा पुनि सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर थाना, सहाबीर उरांव पुअनि सुखदेवनगर थाना, अमित कुमार दास पुअनि सुखदेवनगर थाना, चौधरी सअनि सुखदेवनगर थाना समेत अन्य टीम में शामिल थे।
READ ALSO: RANCHI NAGAR NIGAM : इधर बह रहा नाले का पानी, उधर नदी में कचरा, कैसे सुधरेगी रांची की रैंकिंग

