Home » RANCHI LPG NEWS: गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, जानें क्या चल रहा था एदलहातु में

RANCHI LPG NEWS: गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, जानें क्या चल रहा था एदलहातु में

किराए के मकान में की जा रही थी घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग

by Vivek Sharma
गैस सिलेंडर पर कार्रवाई
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची जिला प्रशासन ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एदलहातु क्षेत्र में एक मकान पर छापा मारकर कई गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए हैं। जांच के दौरान टीम ने पाया कि संबंधित मकान किराए पर लिया गया था, जहां एक व्यक्ति घरेलू गैस सिलेंडर को अवैध रूप से रिफिल कर कालाबाजारी का काम कर रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से 14.2 किग्रा के इंडेन के 3 भरे और 2 खाली सिलेंडर, 1 एचपी भरा सिलेंडर, 5 किग्रा का छोटा सिलेंडर, 19.2 किग्रा के 2 व्यावसायिक सिलेंडर सहित रिफिलिंग मशीन, रेगुलेटर, पाइप और डिजिटल वजन मशीन बरामद की गई। यह कार्रवाई देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।
जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर ही सभी बरामद सामग्री की जप्ती सूची तैयार की और सिलेंडरों व उपकरणों को संबंधित गैस एजेंसियों को सौंप दिया। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उपायुक्त सह मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में अवैध भंडारण, रिफिलिंग और गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में गैस सिलेंडरों की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन सतत निगरानी कर रहा है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि कहीं भी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन, संबंधित थाना या ईमेल के माध्यम से दें, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Comment