Home » RANCHI MUNICIPAL ELECTION NEWS: निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर डीसी ने की बैठक, 7 मतदान केंद्र महिलाओं के जिम्मे

RANCHI MUNICIPAL ELECTION NEWS: निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर डीसी ने की बैठक, 7 मतदान केंद्र महिलाओं के जिम्मे

22 फरवरी को मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को किया जाएगा रवाना

by Vivek Sharma
DC MEETING
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर रांची नगर निगम और बुण्डू नगर पंचायत निर्वाचन के सम्पूर्ण तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने विधि व्यवस्था संधारण को लेकर चुनाव से जुड़े सभी सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। साथ ही उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। रांची नगर निगम में कुल 53 वार्डों के लिए 909 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 7 मतदान केंद्र पूर्ण रूप से महिला संचालित केंद्र रहेंगे, जो मोरहाबादी के रेड क्रॉस सोसाइटी में स्थापित रहेंगे। मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व यातायात, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत और कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक बल तैनात किया जाए। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या बाधा न आने पाए इसका भी ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। 22 फरवरी को मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को रवाना किया जाएगा।

मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर उपलब्ध

उन्होनें बताया कि मतदान केंद्रों में व्हील चेयर भी उपलब्ध कराया गया है। रांची नगर निगम क्षेत्र के कुल 909 मतदान केंद्रों पर 422 और नगर पंचायत बुंडू क्षेत्र के 16 बूथों पर 16 व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि 438 व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया है।

READ ALSO: Jamshedpur Crime: नगर निकाय चुनाव में मतदान से पहले बोड़ाम में बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment