Home » RANCHI NEWS : रांची नगर निगम सख्त, राजधानी के सभी कम्युनिटी हॉल की होगी जांच

RANCHI NEWS : रांची नगर निगम सख्त, राजधानी के सभी कम्युनिटी हॉल की होगी जांच

by Vivek Sharma
रांची नगर निगम
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के नगर निगम ने राजधानी में संचालित सभी कम्युनिटी हॉल की व्यापक जांच करने का निर्णय लिया है। यह फैसला हिंदपीढ़ी क्षेत्र स्थित एक सामुदायिक भवन में सामने आई गंभीर गड़बड़ियों के बाद लिया गया है। मामला उजागर होने के बाद नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है।

भनक तक नहीं लगी अधिकारियों को

हिंदपीढ़ी के एक कम्युनिटी हॉल में नियमों के उल्लंघन, अनधिकृत उपयोग और रखरखाव में भारी अनियमितता पाई गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि संबंधित भवन का पर्यवेक्षक लंबे समय से इन गड़बड़ियों को छिपाता रहा और निगम के वरीय अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। निरीक्षण के दौरान जब सच्चाई सामने आई तो निगम प्रशासन ने इसे गंभीर चूक माना।

सामुदायिक केंद्रों का भौतिक सत्यापन 

नगर आयुक्त के निर्देश पर अब रांची नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी कम्युनिटी हॉल, विवाह भवन और सामुदायिक केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जांच में भवन की स्वीकृति, उपयोग की वैधता, किराया वसूली, रखरखाव के अलावा अन्य नियमों के अनुपालन की जांच की जाएगी। निगम के अधिकारियों ने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता, भ्रष्टाचार या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित पर्यवेक्षक या कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज कराने से भी निगम पीछे नहीं हटेगा।

Related Articles