Home » RANCHI NEWS: मौसम केंद्र रांची की पत्रिका को मिले दो राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार, 150 साल पूरे होने पर किया गया था लांच   

RANCHI NEWS: मौसम केंद्र रांची की पत्रिका को मिले दो राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार, 150 साल पूरे होने पर किया गया था लांच   

पहले ही अंक ने दिलाई बड़ी उपलब्धि, जल्द आएगा दूसरा एडिशन

by Vivek Sharma
झारखंड मौसम दर्पण पत्रिका को दो राष्ट्रीय पुरस्कार, पहले अंक की सफलता, 150 वर्ष पूरे होने पर हुआ था लॉन्च, दूसरा अंक जल्द आएगा।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मौसम केंद्र रांची की पहली पत्रिका झारखंड मौसम दर्पण को दो पुरस्कार मिलने से उत्साह का माहौल है। पहले ही प्रयास में मिली इस सफलता ने केंद्र को नई पहचान दिलाई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी ने बताया कि अगरतला में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पूर्व, पूर्वोत्तर और उत्तरी क्षेत्रों के संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में झारखंड मौसम दर्पण को ‘क’ क्षेत्र कार्यालय (11 से 50 कार्मिक) श्रेणी में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की ओर से पूर्वी क्षेत्र के लिए 2024-25 का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसके अलावा रांची में आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्यालय) की 30वीं बैठक तथा चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही बैठक में भी पत्रिका को सम्मानित किया गया। समिति के अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा प्रकाशित पत्रिकाओं में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए झारखंड मौसम दर्पण को उत्कृष्ट पत्रिका के प्रकाशन के लिए तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।

2024 में राज्यपाल ने किया था विमोचन

झारखंड मौसम दर्पण पत्रिका का विमोचन 16 दिसंबर 2024 को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची स्मार्ट सिटी सभागार में किया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग की सेवाओं के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लांच किया गया था। इस पत्रिका में मौसम विज्ञान से जुड़े शोध, झारखंड के मौसमीय बदलाव, कृषि और आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। मौसम केंद्र रांची के हिंदी संपर्क अधिकारी सह मौसम विज्ञानी-बी उपेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि पत्रिका को मिले इन पुरस्कारों से केंद्र के सभी कर्मियों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने बताया कि “झारखंड मौसम दर्पण” का दूसरा अंक भी जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा।

READ ALSO: JHARKHAND POLITICAL NEWS: 100 करोड़ के ‘शीश महल’ को लेकर भाजपा का हमला, बीजेपी प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत पर साधा निशाना

Related Articles

Leave a Comment