Home » RANCHI CRIME NEWS: नीदरलैंड से एलएसडी ड्रग्स मंगाकर मार्केट में सप्लाई की थी तैयारी, दो आरोपी गिरफ्तार

RANCHI CRIME NEWS: नीदरलैंड से एलएसडी ड्रग्स मंगाकर मार्केट में सप्लाई की थी तैयारी, दो आरोपी गिरफ्तार

लाखों रुपए बताई जा रही जब्त किए गए ड्रग्स की अनुमानित कीमत

by Vivek Sharma
LSD DRUGS RANCHI POLICE
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीदरलैंड से मंगाए गए एलएसडी (लीसर्जिक एसिड डाईइथाइलएमाइड) ड्रग्स को बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीम ने दो आरोपियों कुमार अभिषेक और अविनाश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। ये ड्रग्स कुरियर के माध्यम से रांची मंगाए गए थे। जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि आरोपियों के पास से एलएसडी, मोबाइल, लैपटॉप, स्कूटी सहित अन्य समान जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह ड्रग्स डार्क वेब और क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से मंगवाए गए थे। कुमार अभिषेक एक बीटेक छात्र और अविनाश कुमार मिश्रा बीकॉम का छात्र हैं। साथ ही बताया कि रांची में पहली बार एलएसडी ड्रग्स की बरामदगी हुई है, जो कि काफी महंगा होता है और एक माइक्रो डॉट की कीमत लाखों में होती है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस को सूचना मिली थी कि डार्क वेब के माध्यम से मादक पदार्थ पार्सल से मनाया गया है। जिसकी डिलीवरी ओझा मार्केट के पास होनी थी। तत्काल पुलिस टीम ओझा मार्केट के पास पहुंची तो लाल कपड़ा पहना हुआ एक स्कूटी सवार आया। मादक पदार्थ को रिसीव करने के बाद वह जैसे ही आगे बढ़ा तो उसे पुलिस ने रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद रंग का लिफाफा बरामद हुआ। जिस पर लगे टिकट पर नीदरलैंड इंटरनेशनल लिखा था।

लिफाफे में बेल्जियन ग्रीटिंग्स कार्ड खोलने पर 100 पैच का एक रंग-बिरंगा कागज मिला। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि लिफाफे में LSD मादक पदार्थ है। जिसे उसने अविनाश के साथ मिलकर डार्क वेब से क्रिप्टोकरंसी पेमेंट कर नीदरलैंड से डाक से मंगाया था। जिसका वजन 12.80 ग्राम, सिल्वर पेपर सहित वजन 02.23 ग्राम और एलएसडी का कुल वजन 01.74 ग्राम पाया गया।

READ ALSO: RANCHI CRIME NEWS: 253 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Comment