- देर रात तक पुलिस चला रही जांच अभियान, ब्रेथ एनालाइजर के जरिए हो रही जांच
- पुलिस ने कई बार और रेस्टोरेंट की जांच की
- एंटी आकोहल जांच के साथ पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग भी चला रही पुलिस
- ड्राइविंग के समय एल्कोहोलिक पाए जाने पर जाना पड़ सकता है जेल
- जोश में होश न खोए, नहीं तो पड़ जायेंगे लेने के देने
रांची : न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पूरी राजधानी तैयार है। क्लब, पब, होटल, पार्क, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट में नए साल की तैयारी चल रही है। युवाओं में खासा उत्साह है। इधर, नए साल पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दिया है।
शहर के कई इलाकों में चलाया गया जांच अभियान

देर रात पुलिस ने शहर के विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान में रोड, रातु रोड सहित कई इलाकों में एंटी क्राइम और एंटी अल्कोहल चेकिंग अभियान विशेष रूप से चलाया गया। साथ ही कई बार और रेस्टोरेंट को भी चेक किया गया। इस दौरान कोतवाली डीएसपी, सिल्ली डीएसपी सहित लोअर बाजार थानेदार, कोतवाली थानेदार मौजूद रहे। नए साल को ध्यान में रखते हुए मेन रोड में पैदल गश्ति भी किया जा रहा है।
अबतक 2300 वाहन चालकों की हो चुकी जांच
न्यू ईयर सेलिब्रेशन करते समय होश न खोए, नहीं तो लेने के देने पड़ जाएंगे। अगर शराब का सेवन कर वाहन चलते पकड़े गए तो आपकी वाहन तो जब्त और जुर्माना लगेगा ही, आपको भी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। पुलिस ब्रेथ एनालाइजर के जरिए नशे में वाहन चलने वालों की जांच कर रही है। अबतक 2300 वाहन चालकों की जांच हो चुकी है। इस दौरान 25 वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने यह कारवाई इसलिए कि क्योंकि इन वाहन को चलानेवालों ने मात्रा से अधिक शराब पी हुई थी।
शराब पीकर वाहन चलाया तो खैर नहीं
नए साल के जश्न के दौरान नशे में वाहन चलानेवालों पर पुलिस की पैनी नजर है। विभिन्न चौक चौराहों पर चेकिंग शुरू कर दिया गया है। ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चलानेवालों की जांच की जा रही है। 100 एमएल बल्ड में 30 एमजी से अधिक अल्कोहल की मात्रा पाए जाने पर स्ट्रिक्ट एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद जुर्माना और अभियोजन की कार्रवाई होगी। इसका उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना है।

कितनी मात्रा में अल्कोहल पाए जाने पर होगी कार्रवाई
प्रति 100 एमएल बल्ड में .3 प्रतिशत या 30 एमजी से ज्यादा की मात्रा में अल्कोहल पाया जाएगा तो मोटर व्हीकल एक्ट सेक्शन 185 के तहत जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है। पहली बार शराब का सेवन कर वाहन चलाते पकड़े जाने पर 10 हजार का जुर्माना और 6 महीने सजा का प्रावधान है। तीन साल के अंदर अगर फिर शराब का सेवन कर पकड़े गए तो 15 हजार जुर्माना और 2 साल तक की जेल हो सकती है।
नए साल के इन बातों का भी रखें ध्यान
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के अवसर पर युवाओं के पास कई विकल्प है। युवतियां अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। घर से निकलते वक्त परिजनों को पार्टी वेन्यू की सही जानकारी दें। वेन्यू में बदलाव भी हो तो, परिवार को इसकी जानकारी जरूर साझा करें। देर रात तक अकेले घर से निकलने से बचें। नए साल की जश्न में अल्कोहल से दूरी बनाए रखें। सड़कों पर देर रात तक शोर – गुल करने से बचें। सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
अगर आपके बल्ड में अल्कोहल कंटेंट की लहर लिमिट प्रति 100 एमएल
नियमों की अनदेखी करनेवालों पर होगी कार्रवाई
नए साल में सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह तैयार है। जश्न के रंग में भंग न पड़े इसके लिए थाना प्रभारियों को चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। लोगों की सुरक्षा के लिए हर चौक चौराहों पर प्रशासन की ओर से पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। नियम की अनदेखी करनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रेस ड्राइविंग करने वालों पर पैनी नजर
बाइक और कार की रेस ड्राइविंग करनेवालों पर रांची पुलिस पैनी नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने साफ कहा है कि अगर कोई भी इस ड्राइविंग करते पकड़ा गया तो उसकी वाहन जब्त कर ली जाएगी। साथ ही वाहन चलने वाले पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read Also- Ghazipur News: कपड़ा खरीद रहे गंगा किन्नर की बीच बाजार गोली मारकर हत्या

