Home » RANCHI NEWS: कर्बला चौक पर मतदान केंद्र के बाहर उम्मीदवारों के समर्थक आमने-सामने, पुलिस ने खदेड़ा

RANCHI NEWS: कर्बला चौक पर मतदान केंद्र के बाहर उम्मीदवारों के समर्थक आमने-सामने, पुलिस ने खदेड़ा

थाना प्रभारी ने खुद मोर्चा संभालते हुए लोगों को मतदान केंद्र से खदेड़ते हुए बाहर का रास्ता दिखाया

by Vivek Sharma
रांची के कर्बला चौक स्थित मतदान केंद्र पर अनावश्यक भीड़ को पुलिस ने हटाया, शांतिपूर्ण मतदान की प्राथमिकता दी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: नगर निकाय चुनाव के दौरान रांची के कर्बला चौक स्थित मतदान केंद्र के बाहर पार्षद पद के उम्मीदवारों के समर्थक आमने-सामने हो गए। वहीं मतदान केंद्र परिसर में अचानक भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना प्रभारी ने खुद मोर्चा संभालते हुए लोगों को मतदान केंद्र से खदेड़ते हुए मतदान केंद्र के बाहर का रास्ता दिखाया।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग बिना किसी कारण के मतदान केंद्र के बाहर खड़े थे।  जिससे वहां पर भीड़-भाड़ जैसा माहौल हो गया। थाना प्रभारी ने सख्त हिदायत दी कि लोग मतदान करने के बाद तुरंत परिसर छोड़ दें और बिना वजह केंद्र के आसपास भीड़ न लगाएं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना है।

READ ALSO: Ranchi Nagar Nikay Chunav 2026 LIVE : दोपहर 3 बजे तक रांची में 34.16% मतदान

Related Articles

Leave a Comment