Home » Pandara Robbery : 13 लाख लूटकांड का मामला : जेल में रची गई थी साजिश, कंपनी का पूर्व कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड

Pandara Robbery : 13 लाख लूटकांड का मामला : जेल में रची गई थी साजिश, कंपनी का पूर्व कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड

by Suhaib
सोनारी में ब्राउनशुगर के साथ युवक गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • पुलिस ने महिला सहित चार अपराधी को किया गिरफ्तार
  • शूटर सहित दो अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
  • पूर्व कर्मी के खिलाफ कंपनी ने दर्ज कराई थी एफआईआर, दूसरे राज्य की पुलिस ने उसे अन्य केस में भेजा था जेल
  • ओटीसी ग्राउंड के स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर हुई थी घटना
  • रातू थाना क्षेत्र में भी हुई 11 लाख की लूट का हो सकता है भंडाफोड़

रांची : रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में आर्शीवाद कंपनी के अकाउंटेंट से हुई 13 की लूटपाट मामले का पुलिस ने लगभग खुलासा कर दिया है। जांच में इसी कंपनी में काम करने वाला पूर्व कर्मी ही पूरे मामले का मास्टरमाइंड निकला। उसे पहले से जानकारी थी कि सुमित पैसा लेकर बैंक जाने वाला है। पूरा प्लान जेल में बनाया गया था। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की एसआईटी टीम ने यह कार्रवाई की।

एसआईटी ने छापेमारी करते हुए रांची और रामगढ़ से सभी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला की गिरफ्तारी रामगढ़ से की गई है। अन्य अपराधी रातू और पंडरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं, अपराधियों ने पूछताछ में घटना में शामिल अन्य के बारे में जानकारी दी है। पुलिस अन्य दो अपराधियों कर तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। यह घटना ओटीसी ग्राउंड के स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर हुई थी। जहां लूटपाट के समय बीच-बचाव करने आए एक युवक पर भी अपराधियों ने दो गोलियां दाग दी थी।

जेल से निकलने के बाद दिया घटना को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी में करने वाले युवक को लापरवाही के कारण निकाल दिया था। उसके खिजाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इसकी जांच चल ही रही थी कि अचानक पुलिस को पूर्व कर्मी की गिरफ्तारी की सूचना मिली थी। अन्य राज्य में काइ्रम करते उसे पकड़ा गया था। उसे जेल भी भेजा गया था। लूट की कहानी जेल में ही रची गई थी। इसके लिए कई बार रेकी भी की गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद भागने का रास्ता भी तैयार कर लिया गया था।

गोली मारने वाले शूटर की तलाश में छापेमारी

पकड़े गए अपराधियों ने पुलिस को गोली मारने वाले युवक के बारे में भी बताया। शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए देर रात तक छापेमारी कर रही थी। खबर लिखे जाने तक वह पुलिस के हाथ नहीं लगा था।

रामगढ़ के लुटेरा गिरोह तक भी पहुंचेगी पुलिस

पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए रामगढ़ के लुटेरा गिरोह का मदद लिया गया था। इसी गिरोह ने हथियार भी उपलब्ध कराया था। पुलिस इस गिरोह को ट्रैक कर रही है। रामगढ़ में कई जगहों पर छापेमारी की तैयारी है।

रातू में हुए 11 लाख रुपये की लूटकांट का भी हो सकता है खुलासा

रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड में एसबीआई बैंक के बाहर रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मी से हुई 11 लाख की लूटपाट का भी खुलासा हो सकता है। इस घटना को बाइक सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया था। पंडरा लूटकांड की घटना का सीसीटीवी फुटेज में एक अपराधी का चेहरा भी सामने आया था। पुलिस के अनुसार, वह रातू लूटकांड में भी शामिल था। इसके बाद यह साफ हुआ कि रातू में हुई लूट को भी इसी गिरोह ने अंजाम दिया था। अपराधी का वांटेट पोस्टर भी शहर में लगाया गया था। साथ ही सूचना देने वालों को 20 हजार इनाम देने की भी घोषणा की गई है। इस बीच पुलिस को अपराधियों की सूचना मिली। जिसके बाद एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए महिला सहित चार अपराधियों को दबोच लिया।

बाइक सवार अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम

बिते 30 दिसंबर 2024 को पंडरा थाना क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर तीन बाइक सवार अपराधियों ने आशीर्वाद आटा कंपनी के मैनेजर सुमित कुमार गुप्ता से 13 लाख रुपये लूट लिए थे। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक युवक पर अपराधियों ने दो गोलियां दाग दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद सभी अपराधी फरार हो गए थे। मामले का खुलासा करने कि लिए रांची एसएसपी ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोइ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।

Read Also- ENCOUNTER IN PURNEA : बिहार के कुख्यात डकैत सुशील मोची को पुलिस ने किया ढेर, कई राज्यों में था आतंक

Related Articles