RANCHI: रांची में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुंदाग ओपी क्षेत्र के भागलपुर लवातू टोला में छापेमारी कर पुलिस ने एक आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कृष्ण कुमार महतो अपने घर से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने कृष्ण कुमार महतो के भागलपुर लवातू न्यू पुंदाग स्थित घर पर छापेमारी की। जहां से पुलिस ने 253 पुड़िया ब्राउन शुगर 27.24 ग्राम बरामद किया। इसके अलावा एक मोटोरोला कंपनी का स्मार्टफोन, 4600 रुपये नकद के साथ एक सफेद रंग की इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल वेटिंग मशीन भी जब्त की गई है।
उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रांची के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई है, जो जब्त मादक पदार्थ की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा, पुंदाग ओपी प्रभारी संजीव कुमार, पुअनि बुलेट गोराई, निर्मल कुमार महतो सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
READ ALSO: RANCHI SADAR HOSPITAL NEWS: दो टीमों ने किया सदर हॉस्पिटल का इंस्पेक्शन, जानें फिर क्या हुआ

