Home » RANCHI NEWS: शीतलहर की चेतावनी, 31 दिसंबर तक स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई

RANCHI NEWS: शीतलहर की चेतावनी, 31 दिसंबर तक स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई

by Vivek Sharma
स्कूल बंद
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी स्पेशल बुलेटिन में जिले को येलो जोन में रखते हुए भारी ठंड और शीतलहर की चेतावनी दी गई है। इसके मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक की नियमित पठन-पाठन गतिविधियां 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक स्थगित कर दी गई हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सभी स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा और प्रबंधन को इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। हालांकि जिला प्रशासन ने ये भी निर्देश दिया है कि यदि इस अवधि में किसी स्कूल में पूर्व निर्धारित परीक्षा आयोजित है, तो प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा संचालन का निर्णय ले सकता है। प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।

Related Articles