RANCHI: शनिवार को ईद और सरहुल का त्योहार एक साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं शहर के कई रूटों पर गाड़ियों का आवागमन नहीं होगा। ईद पर लोग एकत्रित होकर नमाज अदा करेंगे, वहीं सरहुल पर्व पर पूजा पाठ के बाद शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। घर से निकलने से पहले ये जांच लें कि कौन से रूट बंद रहेंगे या फिर गाड़ियों को डायवर्ट कर रास्ता दिया गया है।
रूट डायवर्जन
हरमू बाईपास रोड सुबह छह बजे से नमाज समाप्ति तक किशोरगंज चौक से रातू रोड चौराहा के बीच दोनों तरफ से गाड़ियों का आवगमन बंद रहेगा। छोटी गाड़ियां किशोरगंज चौक से रांची लेक रोड होते हुए अपर बाजार जाएंगी। दूसरी ओर से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे। इस दौरान सभी प्रकार के व्यवसायिक छोटे-बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
अंबेडकर चौक से राजेंद्र चौक के बीच मार्ग बंद रहेगा। वाहन युवराज होटल की ओर से राजेंद्र चौक के पश्चिम भाग से जा सकेंगे। नमाज के बाद ओवरब्रिज और युवराज होटल के बीच थाना प्रभारी यातायात नियंत्रित करेंगे।
- मेन रोड में रतन पीपी से गुप्ता भंडार के बीच यातायात बंद रहेगा।
- अलबर्ट एक्का चौक से डोरंडा जाने वाले छोटे वाहन सर्जना चौक से मुड़कर इंगराटोली, कांटाटोली, बहुबाजार और मुंडा चौक होकर जाएंगे।
- डोरंडा से आने वाले वाहन सुजाता चौक से क्लब रोड होते हुए मुंडा चौक पहुंचेंगे।
- सुजाता चौक से डोरंडा जाने वाले वाहन बिग बाजार कडरू पुल होकर जाएंगे।
- प्लाजा चौक से लालपुर चौक तक गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा।
- पुस्तक पथ (अपर बाजार) में शहीद चौक से गांधी चौक तक गाड़ियां बंद रहेंगी।
- हिल व्यू से बरियातू मस्जिद तक बाएं मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा।
इन जगहों पर स्लाइडिंग बैरियर लगाकर अस्थायी रूप से मार्ग बंद किए जाएंगे, नमाज के बाद इसे हटा लिया जाएगा।
यहां किए गए है पार्किंग के इंतजाम
- महात्मा गांधी मार्ग पर सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक टैक्सी स्टैंड तथा फिरायालाल चौक पर पार्किंग।
- हरमू बाईपास पर हरमू ईदगाह के लिए गोशाला के समीप पार्किंग।
- अन्य स्थानों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी खाली स्थान देखकर पार्किंग सुनिश्चित करेंगे।
इस रूट पर निकलेगी सरहुल शोभायात्रा
- कांके रोड, रातू रोड, बोड़ेया रोड से रेडियम चौक, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड, सुजाता चौक,मुंडा चौक होते हुए सिरमटोली सरना स्थल तक।
- नामकुम, खूंटी रोड, बिरसा चौक, डोरंडा से ओवरब्रिज, सुजाता चौक, मुंडा चौक होते हुए सिरमटोली सरना स्थल।
- अरगोड़ा, हरमू से कडरू, बिग बाजार, सुजाता चौक, मुंडा चौक होते हुए सरना स्थल।
भारी वाहनों को नहीं मिलेगी इंट्री
शनिवार सुबह छह बजे से रात साढ़े 12 बजे तक रांची शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। सभी भारी वाहन रिंग रोड से चलेंगे।
- दोपहर साढ़े 12 बजे से जुलूस समाप्ति तक इन मार्गों पर परिचालन वर्जित
- एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक मार्ग।
- सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन केवल जेल चौक तक।
- जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक मार्ग।
- पुराना नगर निगम कार्यालय से कमिश्नर चौक मार्ग।
- अपर बाजार से शहीद चौक मार्ग।
- चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक मार्ग।
- थड़पखना मार्ग।
- पुरुलिया रोड से सर्जना चौक मार्ग।
- विष्णु सिनेमा मार्ग से मेन रोड।
- पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड (मेन रोड)।
- चर्च रोड से मेन रोड।
- उल हाउस के पास से मेन रोड।
- कर्बला से रतन पीपी मार्ग।
- पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक।
- राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक।
- पटेल चौक से मुंडा चौक।
- मेकान चौक से मुंडा चौक फ्लाईओवर।
- बहुबाजार से मुंडा चौक, सिरमटोली सरना स्थल।
- जमशेदपुर रोड (नामकुम) से चुटिया केतारी बगान होकर मुंडा चौक/बहुबाजार।
- कांटाटोली से बहुबाजार तक, इसके बाद चुटिया थाना मार्ग से डायवर्जन।
- पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट चौक मार्ग

