Home » RANCHI NEWS: RU की कुलपति ने राज्यपाल से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

RANCHI NEWS: RU की कुलपति ने राज्यपाल से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

भारतीय ज्ञान परंपरा और प्राचीन भारतीय विज्ञान विषय पर लिखी अपनी पुस्तकों की प्रतियां राज्यपाल को भेंट कीं

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची विश्वविद्यालय की कुलपति ने राज्यपाल से मुलाकात कर शिक्षा सुधार, शोध और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने पर चर्चा की।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान उच्च शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रो. सरोज शर्मा ने भारतीय ज्ञान परंपरा और प्राचीन भारतीय विज्ञान विषय पर लिखी अपनी पुस्तकों की प्रतियां राज्यपाल को भेंट कीं। उन्होंने बताया कि इन पुस्तकों में भारत की समृद्ध बौद्धिक विरासत, प्राचीन वैज्ञानिक उपलब्धियों और पारंपरिक ज्ञान की विस्तृत व्याख्या की गई है, जो आज भी आधुनिक शिक्षा प्रणाली में प्रासंगिक है।

कुलपति ने विश्वविद्यालय में चल रहे शैक्षणिक सुधार, अनुसंधान गतिविधियों और नई शिक्षा नीति के तहत किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा को पाठ्यक्रम में शामिल करने और छात्रों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वविद्यालयों को इस दिशा में और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया, ताकि युवा पीढ़ी अपनी विरासत से परिचित हो सके। बता दें कि सोमवार को उन्होंने कुलपति का प्रभार ग्रहण कर लिया था। इसके बाद उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा और डॉ भीम राव अंबेडकर को नमन किया था।

READ ALSO: http://RANCHI NEWS: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया 11वीं का रिजल्ट, 99.12% स्टूडेंट्स पास

Related Articles

Leave a Comment