157
RANCHI: रातु थाना क्षेत्र के झखराटांड में अपराधियों ने रविवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं एक व्यक्ति भी फायरिंग में घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों ने उनपर गोलियां चला दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा कि मृतक जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ है।

