Home » Jharkhand Dhanbad ACB Action : रिकार्ड रूम के प्रधान लिपिक और सहकर्मी 6500 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Jharkhand Dhanbad ACB Action : रिकार्ड रूम के प्रधान लिपिक और सहकर्मी 6500 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

by Anand Mishra
Jharkhand Dhanbad ACB Action
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : जिले के पुराने उपायुक्त कार्यालय स्थित जिला अभिलेखागार (Record Room) के प्रधान लिपिक (Head clerk) संजय कुमार और उनके सहकर्मी सोमनाथ चटर्जी को एसीबी धनबाद की टीम (ACB Dhanbad Team) ने 6500 रुपये रिश्वत (Bribe) लेते हुए गिरफ्तार (Arrested) किया है। दोनों आरोपियों पर एक व्यक्ति से दस्तावेज देने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने संजय कुमार के भिस्तीपाड़ा स्थित देवालय अपार्टमेंट के फ्लैट की भी छानबीन की, लेकिन वहां से कुछ खास नहीं मिला। एसीबी के डीएसपी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता, जो धैया निवासी मनोहर महतो हैं, ने पिछले 20 तारीख को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। मनोहर महतो के पास टुंडी क्षेत्र में एक जमीन है, और उसी के दस्तावेज निकालने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी।

एसीबी की कार्रवाई

शिकायत का सत्यापन कर एसीबी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस वर्ष एसीबी द्वारा की गई यह 11वीं ट्रैप कार्रवाई है। इससे पहले इसी साल धनबाद के रिकार्ड रूम से एक और लिपिक शुवेन्दु को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

Read Also- Lashkar Terrorist Abdul Rehman Makki : लश्कर आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की मौत, 26/11 मुंबई हमले के एक गुनहगार का अंत

Related Articles