Home » रेड क्रॉस खोलेगा अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल, राज्यपाल ने डीसी को दिए जमीन आवंटन के निर्देश

रेड क्रॉस खोलेगा अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल, राज्यपाल ने डीसी को दिए जमीन आवंटन के निर्देश

by The Photon News Desk
Red Cross Hospital
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हेल्थ डेस्क, जमशेदपुर/ Red Cross Hospital: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले की रेडक्रॉस सोसाइटी स्वास्थ्य और मानवता के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। राज्य के अन्य जिलों की शाखाओं को पूर्वी सिंहभूम की शाखा के काम का अनुशरण करना चाहिए। मंगलवार को राज्यपाल बागबेड़ा के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेडक्रॉस सोसाइटी (Red Cross Hospital) के 705 वें नेत्र ज्योति महायज्ञ को संबोधित कर रहे थे।

Red Cross Hospital

राज्यपाल ने कहा कि डीसी नेत्र अस्पताल के रेडक्रॉस सोसाइटी (Red Cross Hospital) को दो एकड़ जमीन उपलब्ध कराए। अंधापन निवारण के क्षेत्र में जिले की रेडक्रॉस शाखा ने 705 कैंपों में 65 हजार मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया है। 1008 शिविर में एक लाख यूनिट ब्लड डोनेट किया, जो जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया गया। पीएम टीबी मुक्त अभियान के तहत दो सालों से सोसाइटी जिले में टीबी मरीजों को पोषाहार, मल्टी विटामिन उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। कॉरपोरेट घराने भी रेडक्रॉस के अभियान में सहयोग कर रही है, जो सराहना के पात्र हैं
Red Cross Hospital

Red Cross Hospital : डॉक्टर और पारा मेडिकल कर्मी को राज्यपाल ने किया सम्मानित

रेडक्रॉस सोसाइटी (Red Cross Hospital) के साथ मिलकर काम करने वाले समाजसेवी, चिकित्सक, पारा मेडिकल कर्मियों को राज्यपाल ने सम्मानित भी किया। सम्मान पाने वालों में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के संस्थापक अध्यक्ष बाल मुकुंद गोयल, अशोक भालोटिया, डॉ. बीपी सिंह, टीएमएच की नेत्र विभाग की एचओडी डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया, अरुण बाकरेबाल, पूर्वी घोष, टाटा पिगमेंट की एचआर हेड नवनीत कौर, पीएन सिंह, डॉ. जया मोइत्रा, अमित कुमार सुमन, अवधेश सिंह, रवींद्र प्रसाद, कुंदन धर, राधेश्याम कुमार, रानो टुडू, पूजा, देवला टुडू, रक्षिता सिंह, कंचन, आशीष सिंह, शुभम प्रसाद, अनंत कुमार, अभय कुमार शामिल है।
Red Cross Hospital

Red Cross Hospital:  मरीजों के आंखों की पट्टी खोली, चश्मा पहनाना

राज्यपाल ने समारोह में तीन मरीजों के आंखों की पट्टी खोली और उन्हें चश्मा पहनाया। रेडक्रॉस सोसाइटी (Red Cross Hospital) के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने शाखा की उपलब्धियों गिनाई। कार्यक्रम में डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी किशोर कौशल, जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक उज्जवल चक्रवर्ती, रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष विकास सिंह, सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी, एसडीओ पीयूष सिन्हा, एसटी एसपी मुकेश लुनायत मौजूद थे।

READ ALSO : अब घिसीपिटी राइटिंग में प्रिस्क्रिप्शन नही लिखेंगे डॉक्टर, जानें क्या है ओडिशा हाईकोर्ट का आदेश

Related Articles