
चक्रधरपुर/CRPF SI Dead : मंगलवार को हृदयगति रुकने से चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित सीआरपीएफ 60 बटालियन कैंप में तैनात अवर निरीक्षक की मौत(CRPF SI Dead) हो गई। अवर निरीक्षक की मौत हृदयगति रुकने से मंगलवार की सुबह हो गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर पोस्ट धाधनी रनविराई, थाना सुहावल के निवासी 56 वर्षीय संतोष कुमार राय की तैनाती सीआरपीएफ 60 बटालियन (CRPF SI Dead)चक्रधरपुर कैंप मुख्यालय में हुई थी।
CRPF SI Dead : सीआरपीएफ के अवर निरीक्षक की मौत
एसआइ संतोष कुमार राय रोजाना की तरह मंगलवार को भी अपनी दिनचर्या कर रहे थे। कार्य करने के दौरान ही अचानक संतोष कुमार राय की हृदयगति रुक गई। घटना के बाद सहयोगी जवान और अधिकारी तत्काल उसे कैंप स्थित चिकित्सालय में ले गए। जहां से चिकित्सक ने उन्हें चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच उपरांत अवर निरीक्षक को मृत(CRPF SI Dead) घोषित कर दिया। वहीं परिजनों को सूचित करने के पश्चात चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में संतोष कुमार राय के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
तत्पश्चात अनुमंडल अस्पताल परिसर में ही सीआरपीएफ जवानों ने अवर निरीक्षक संतोष कुमार राय के शव को सम्मानपूर्वक सलामी और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीआरपीएफ कैंप में तैनात अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। मृतक संतोष के पार्थिव शरीर को गाजीपुर स्थित उनके पैतृक गांव भेज दिया गया। इस घटना से सीआरपीएफ कैंप में शोक है।
READ ALSO : झारखंड के गुमला में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, एक दर्जन वाहनों को किया आग के हवाले

