जमशेदपुर: बिहार-झारखंड जोन के कुल 125 स्कूल के प्रिंसिपलों का जुटान जमशेदपुर में हाेने जा रहा है। इसके तहत शहर के केरला समाजम मॉडल स्कूल में 25 व 26 सितंबर को सीआइसीएसइ बाेर्ड के स्कूलाें के प्रिंसिपल्स का क्षेत्रीय सम्मेलन हाेगा, जिसमें बोर्ड की डिप्टी सेक्रेट्री संगीता भाटिया भी शामिल हो रही हैं। यह जानकारी रविवार काे स्कूल परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दाैरान स्कूल की प्रिंसिपल नंदिनी शुक्ला ने दी।

उन्हाेंने बताया कि साेमवार काे हाेने वाले उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के एमडी आरएन मूर्ति हाेंगे। पहले दिन का कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू हाेगा। वहीं दूसरे दिन, मंगलवार 26 सितंबर, उप सचिव हैं। सीआईएससीई की उपसचिव संगीता भाटिया शामिल हाेंगी। सम्मेलन की सारी तैयारी पूरी करली गयी है। उन्हाेंने बताया कि इस कांफ्रेंस का विषय ब्रिजिंग गैप्स – बिल्डिंग बॉन्ड्स है। यह परिवार, छात्रों, शिक्षकों के बीच संबंधों को बनाए रखने के साथ-साथ भावनात्मक और आध्यात्मिक भागफल के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा।
नई शिक्षा नीति व नए बादलावाें पर हाेगी चर्चा:
इस सम्मेलन के दाैरान विभिन्न स्कूलों के ओवरऑल प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी। वहीं, दूसरे दिन बोर्ड की डिप्टी सेक्रेट्री संगीता भाटिया आने वाले दिनों में बोर्ड में होने वाले परिवर्तन के बारे में बतायेंगी। मूल्यांकन से लेकर परीक्षा पैटर्न पर तक पर चर्चा होगी। इस बार का थीम बच्चों का मेंटल हेल्थ तय किया गया है। इस प्रिंसिपल मीट के दौरान सभी प्रतिनिधि संभावित बदलावों पर सुझाव भी दे सकेंगे। अलग-अलग जोन में बैठक होने के बाद हैदराबाद में 29 और 30 नवंबर व एक दिसंबर को तीन दिवसीय नेशनल प्रिंसिपल्स मीट का आयोजन किया जायेगा। इसमें बोर्ड के सेक्रेट्री अंतिम रूप से आगामी सत्र में सीआइसीएसइ बोर्ड में होने वाले बदलावों की घोषणा करेंगे।
READ ALSO :

