Home » RANCHI RINPAS NEWS : डॉ. जयंती सिमलई फिर बनीं रिनपास की निदेशक

RANCHI RINPAS NEWS : डॉ. जयंती सिमलई फिर बनीं रिनपास की निदेशक

by Vivek Sharma
RINPAS
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में कांके स्थित रिनपास (RINPAS) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। संस्थान के मनोचिकित्सा विभाग की अपर प्राध्यापक डॉ. जयंती सिमलई को एक बार फिर रिनपास कांके के प्रभारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी डॉ. अमल रंजन सिंह निभा रहे थे। उन्हें अब इस दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।
इस संबंध में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। आदेश के अनुसार, डॉ. जयंती सिमलई अगले आदेश तक प्रभारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Articles