Home » नीतीश कुमार की महिला रैली को लेकर लालू यादव ने दिया विवादित बयान, कहा- नैन सेंकने जा रहे है

नीतीश कुमार की महिला रैली को लेकर लालू यादव ने दिया विवादित बयान, कहा- नैन सेंकने जा रहे है

उनकी खुद की सात बेटियां हैं, राजद में कई महिला नेता हैं, क्या उन्हें ऐसी मानसिकता शोभा देती है? आधी आबादी के लिए ऐसी भाषा का उपयोग करना राजनीतिक दिवालियापन का संकेत है।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटनाः मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर अपने अंदाज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। लालू का कहना है कि नीतीश महिलाओं को परेशान करने जा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए लालू ने कहा कि नीतीश कुमार नैन सेंकने जा रहे है।

लालू यादव ने नीतीश कुमार पर की सेक्सिस्ट कॉमेंट
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा शुरू करने की बात कही थी, जो कि महिलाओं के साथ सीधे जुड़ने के लिए डिज़ाइन की गई राज्य की एक पहल है। इसी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लालू ने कहा कि वे नैन सेंकने जा रहे है। लालू के इस विवादित बयान के बाद से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

लालू प्रसाद मानसिक रूप से बीमार हैः डिप्टी सीएम
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि इस तरह की भाषा संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने बिहार को बदनाम किया है। बिहार ऐसे लोगों से मुक्त होना चाहता है।
डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिहार की महिलाओं के साथ बातचीत करने जा रहे हैं और लालू प्रसाद ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, हम जानते थे कि वह शारीरिक रूप से बीमार हैं, लेकिन अब हम कह सकते हैं कि वह मानसिक रूप से भी बीमार हैं… उनका इलाज किए जाने की जरूरत है।

उनकी खुद की 7 बेटियां है, ऐसी भाषा शोभा देती है
दूसरी ओर, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि लालू यादव द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बिहार की गरिमा पर हमला है। यह दिखाता है कि नीतीश कुमार के प्रति उन्हें कितनी ईर्ष्या है। उनकी खुद की सात बेटियां हैं, राजद में कई महिला नेता हैं, क्या उन्हें ऐसी मानसिकता शोभा देती है? आधी आबादी के लिए ऐसी भाषा का उपयोग करना राजनीतिक दिवालियापन का संकेत है। उन्हें देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles