Home » Ghatsila College : घाटशिला कॉलेज में लगेगा आरओ प्लांट, विद्यार्थियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल : प्राचार्य डॉ. चौधरी

Ghatsila College : घाटशिला कॉलेज में लगेगा आरओ प्लांट, विद्यार्थियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल : प्राचार्य डॉ. चौधरी

Ghatsila College : इस प्लांट के लगने से प्रति घंटा 500 लीटर शुद्ध पेयजल काॅलेज परिसर में विद्यार्थियों एवं कर्मियों को मिलने लगेगा।

by Rakesh Pandey
Ghatsila College campus where RO plant will be installed for clean drinking water
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत घाटशिला कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शीघ्र आरओ का स्वच्छ पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए उच्च क्षमता का Reverse Osmosis (RO) Automatic plant capacity of 500 LPH का अधिष्ठापन पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जमशेदपुर द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को काॅलेज परिसर में स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है।

इस संबंध में प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी ने बताया कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग की ओर से घाटशिला कॉलेज में 10,64,000/ रुपये की लागत से आरओ का ऑटोमेटिक प्लांट अधिष्ठापित किया जा रहा है। इस प्लांट के लगने से प्रति घंटा 500 लीटर शुद्ध पेयजल काॅलेज परिसर में विद्यार्थियों एवं कर्मियों को मिलने लगेगा। ट्रेन एवं बस से सफर कर आने वाले विद्यार्थी बोतल में शुद्ध पेयजल काॅलेज से रास्ते के लिए भी ले जा सकेंगे।

आरओ प्लांट का स्थल निरीक्षण के दौरान 3 जनवरी 2026 को प्राचार्य डॉ. चौधरी के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता कैलाश राम, कॉलेज के शिक्षक डॉ. डीसी राम, डॉ. एसपी सिंह, प्रो. महेश्वर प्रमाणिक, डॉ. संजेश तिवारी, प्रो. अर्चना सुरीन, प्रो. मानिक मार्डी, प्रधान सहायक एम मार्डी आदि भी उपस्थित थे। काॅलेज परिसर में इस आरओ प्लांट के अधिष्ठापन की सूचना मिलने से ही छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों में काफी खुशी है।

Read Also: Dhanbad News : धनबाद में महिला को बंधक बनाकर ज्वेलरी दुकान से लाखों की लूट, महुदा थाना से चंद कदम दूर वारदात

Related Articles