Home » RANCHI NEWS: आरपीएफ रांची ने मानव तस्कर को दबोचा, चार नाबालिग लड़कियां की गई रेस्क्यू

RANCHI NEWS: आरपीएफ रांची ने मानव तस्कर को दबोचा, चार नाबालिग लड़कियां की गई रेस्क्यू

by Vivek Sharma
RANCHI: ऑपरेशन AAHT के तहत आरपीएफ रांची ने मानव तस्कर को गिरफ्तार कर चार नाबालिग लड़कियों को रांची स्टेशन से सुरक्षित रेस्क्यू किया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: ऑपरेशन आहट के तहत आरपीएफ रांची ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं चार नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। यह कार्रवाई कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर की गई। 12 जनवरी को आरपीएफ पोस्ट रांची ने सीआईबी और रांची टीम के सहयोग से रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या दो पर एक युवक के साथ चार लड़कियां बैठी मिलीं। संदेह के आधार पर सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें लड़कियों ने खुद को 16 से 17 वर्ष की नाबालिग बताया। वहीं युवक की पहचान आकाश मांझी (21) बेतिया बिहार के रूप में हुई।

पूछताछ में किया खुलासा

पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह लड़कियों को तमिलनाडु के तिरुपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ले जा रहा था। आरोपी ने स्वीकार किया कि तिरुपुर के ठेकेदार दयानंद शर्मा के कहने पर वह यह काम कर रहा था और प्रति लड़की कमीशन तय था। मोबाइल जांच में पैसों के लेन-देन के सबूत मिले। आरपीएफ ने पांच रेल टिकट और एक मोबाइल फोन जब्त किया। आरोपी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना कोतवाली को सौंपा गया, जबकि चारों नाबालिगों को चाइल्ड लाइन रांची भेजा गया।

READ ALSO: RANCHI RAIL NEWS: रांची डिविजन में 530 किलो गांजा पकड़ाया, आरपीएफ ने इतने लोगों को भेजा जेल, जानें क्या है पूरा मामला

Related Articles