Home » RANCHI RPF NEWS : ट्रॉली में भरकर मास्टरजी को पहुंचाने जा रहा था गांजा, आरपीएफ ने हटिया में पकड़ा

RANCHI RPF NEWS : ट्रॉली में भरकर मास्टरजी को पहुंचाने जा रहा था गांजा, आरपीएफ ने हटिया में पकड़ा

बरामद किए गए 7.5 किलोग्राम गांजा की कीमत 3.75 लाख

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : ऑपरेशन नार्कोस के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आरपीएफ और सीआईबी को सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में झारखंड की राजधानी रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन पर 7.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3.75 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे यह गांजा संबलपुर (ओडिशा) में एक व्यक्ति से मिला था और वह इसे रक्सौल (बिहार) ले जा रहा था। वैध दस्तावेज न दिखाने पर उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई के लिए जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) को सौंप दिया गया है। पुलिस की टीम में अमित सिन्हा, अनिल कुमार और अरविंद कुमार आदि कर्मी शामिल थे।

कैसे हुआ खुलासा

12 फरवरी की शाम एसआई साधना कुमारी और दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ हटिया रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान उन्होंने हटिया रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 425/20 के पास प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक व्यक्ति को हल्के हरे रंग के ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध तरीके से बैठे देखा। संदेह होने पर उसके साथ पूछताछ की गई। उसने अपना नाम और पता मोहन प्रसाद (60 वर्ष) रक्सौल, पूर्वी चंपारण बताया। उसने खुलासा किया कि प्लास्टिक में लिपटे गांजा को अंदर रखा गया था।

एएससी (आरपीएफ) के आदेश के बाद ट्रॉली बैग से भूरे रंग के प्लास्टिक में लिपटे 9 पैकेट बरामद किए गए। बरामद पैकेटों में 7.5 किलोग्राम गांजा पाया गया। मांग करने पर आरोपी कोई वैध कागजात दिखाने में विफल रहा। पूछताछ पर मोहन प्रसाद ने बताया कि उसे यह गांजा धनपल्ली (संबलपुर) में रणजीत कुमार पंडित से अरविंद कुमार के कहने पर मिला था। इसे अरविंद कुमार (मास्टरजी) को देने रक्सौल जा रहा था। हटिया में आरपीएफ ने उसे हिरासत में ले लिया। कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी (हटिया) को सौंप दिया गया।

Related Articles

Leave a Comment