Home » Jamshedpur News: साकची में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शराब दुकान में घुसी, बड़ा हादसा टला

Jamshedpur News: साकची में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शराब दुकान में घुसी, बड़ा हादसा टला

by Mujtaba Haider Rizvi
Sakchi accident, Jamshedpur road accident, Scorpio crash
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : नए साल के जश्न के बीच साकची में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सागर होटल के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित शराब दुकान से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए टीएमएच भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।

बताते हैं कि यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब चार बजे हुई। पुलिस को कार के‌ अंदर से शराब की बोतलें भी मिली हैं
इससे आशंका जताई जा रही है कि वाहन सवार नशे की हालत में थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज काफी तेज थी, जिसे सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना के समय सड़क लगभग सुनसान थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही की बात सामने आ रही है। फिलहाल वाहन चालक की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

नए वर्ष के मौके पर हुई इस घटना ने एक बार फिर जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा और शराब पीकर वाहन चलाने की समस्या पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे उत्सव के दौरान संयम बरतें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।


Read Also: West Singhbhum News : स्कूटी से निकले 15 वर्षीय प्रताप साहू का शव 8 दिन बाद बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles