Home » Seraikela Chaibasa Road Accident : कोहरे का कहर : सरायकेला-चाईबासा रोड पर ट्रक से आमने-सामने भिड़ गई कार, दो की मौत, एक गंभीर

Seraikela Chaibasa Road Accident : कोहरे का कहर : सरायकेला-चाईबासा रोड पर ट्रक से आमने-सामने भिड़ गई कार, दो की मौत, एक गंभीर

by Rajeshwar Pandey
Seraikela Chaibasa Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत सरायकेला-चाईबासा रोड पर बड़ा थलको गांव के पास सोमवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि चाईबासा की ओर से आ रहे ट्रक की सरायकेला की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार (JH05AQ-4961) के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक अन्य व्यक्ति की सदर अस्पताल, चाईबासा ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार में बैठा एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया गया, जहां से उसे जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Read Also- Palamu Murder Case : विवाहिता का शव घर से बरामद, हत्या की आशंका, ससुराल वाले फरार

Related Articles