Home » पलामू सड़क हादसा : घर के पास बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, आरोपी बाइक चालक हिरासत में

पलामू सड़क हादसा : घर के पास बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, आरोपी बाइक चालक हिरासत में

by Birendra Ojha
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटुवल गांव निवासी स्वर्गीय सूरज भुइयां की पत्नी शांति कुंवर (72) की रविवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, शांति कुंवर किसी रिश्तेदार के घर गई थी। वहां से आटो से गांव लौटी थी। आटो से उतरने के बाद वह पैदल अपने घर की ओर जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार में आ रहे बाइक चालक ने महिला को जोर से धक्का मार दिया। बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल काॅलेज-अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी की एएसआई सुशीला टीयू एवं पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार एमएमसीएच पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इधर, बाइक चालक अख्तर अंसारी भी महिला को देखने मेदिनीराय मेडिकल काॅलेज-अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान अस्पताल में मौजूद पुलिस चौकी के अधिकारी और जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया और चैनपुर थाना के सुपुर्द कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

Read Also- Seraikela Chaibasa Road Accident : कोहरे का कहर : सरायकेला-चाईबासा रोड पर ट्रक से आमने-सामने भिड़ गई कार, दो की मौत, एक गंभीर

Related Articles