Home » Palamu Murder Case : विवाहिता का शव घर से बरामद, हत्या की आशंका, ससुराल वाले फरार

Palamu Murder Case : विवाहिता का शव घर से बरामद, हत्या की आशंका, ससुराल वाले फरार

by Rakesh Pandey
dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पिपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में एक विवाहिता का खून से लथपथ शव घर से बरामद किया गया है। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान गांव के ही राजकिशोर यादव की पत्नी बेबी देवी (35) के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, बेबी देवी राजकिशोर यादव की दूसरी पत्नी थी। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोगों को भी सूचना दी गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेबी देवी के साथ अक्सर मारपीट होती थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई।

Read Also- Chakradharpur Railway Accident : कोहरे ने ले ली ट्रैक मेंटेनर की जान, घाघरा और मनोहरपुर के बीच कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस की चपेट में आकर हो गई मौत

Related Articles