Home » Chakradharpur Railway Accident : कोहरे ने ले ली ट्रैक मेंटेनर की जान, घाघरा और मनोहरपुर के बीच कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस की चपेट में आकर हो गई मौत

Chakradharpur Railway Accident : कोहरे ने ले ली ट्रैक मेंटेनर की जान, घाघरा और मनोहरपुर के बीच कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस की चपेट में आकर हो गई मौत

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Railway Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह कुर्ला-शालीमार (हावड़ा) एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक ट्रैक मेंटेनर की मौत हो गई। कोहरे की वजह से यह दुर्घटना मनोहरपुर और घाघरा स्टेशन के बीच में हुई है। बताया जाता है कि ट्रैक मेंटेनर मंगल केरकेट्टा जब पटरियों को ठीक कर रहे थे, उसी समय ट्रेन संख्या 18029 डाउन कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस आ गई।

घने कोहरे की वजह से ट्रैक मेंटेनर ट्रेन को नहीं देख सका। रेलखंड के किलोमीटर संख्या 369-3A /5A के पास थर्ड लाइन में हुई घटना के दौरान ट्रैक मेंटेनर मंगल केरकेट्टा की-मैन के रूप में ड्यूटी पर थे। घने कोहरे के बीच गुजर रही 18029 डाउन कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मंगल केरकेट्टा की मौके पर ही मौत हो गई।


इस घटना पर ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन ट्रैक मेंटेनेररों की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन रेल प्रशासन को बार-बार अवगत करा रही है कि ट्रैक मेंटेनरों की जान की सुरक्षा के लिए रक्षक डिवाइस जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। जब ट्रैक मेंटेनर ही सुरक्षित नहीं है तो वह रेलवे ट्रैक को सुरक्षा प्रदान कैसे करेंगे।

यूनियन रेल प्रशासन से मांग करती है कि जल्द से जल्द चक्रधरपुर मंडल में रक्षक डिवाइस उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक हमने चक्रधरपुर रेल मंडल के 11 ट्रैक मेंटेनर को खो दिया है। यह बहुत ही दुखद घटना है। इस घटना की ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनेर यूनियन कड़ी निंदा करती है।

Read Also- RANCHI NEWS : मुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ा 46 किलो गांजा, कीमत लाखों में

Related Articles