Home » Chaibasa News : राज्य भर के योग साधक जुटेंगे, 8-9 अगस्त को होगी राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता

Chaibasa News : राज्य भर के योग साधक जुटेंगे, 8-9 अगस्त को होगी राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता

पिल्लई टाउन हॉल में होगा आयोजन, एस आर रूंगटा ग्रुप करेगा सहयोग

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के जिला योग एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले 8 और 9 अगस्त को राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय पिल्लई टाउन हॉल में किया जाएगा।

355 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता के लिए राज्य के सभी जिलों से 355 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सभी ने अपने-अपने जिले में आयोजित योग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है।

रहने-खाने की व्यवस्था

सभी प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था रूंगटा मैरिज हाउस और राजस्थान भवन में की गई है। साथ ही उनके भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

कार्यक्रम का शेड्यूल

प्रतियोगिता कल सुबह 9 बजे से शुरू होगी और देर शाम तक चलेगी। सुबह 11 बजे अतिथियों द्वारा इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

आयोजन से पहले सुबह 7:30 बजे योग जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।

क्या कहा पदाधिकारियों ने

राज्य योग संगठन के अध्यक्ष कन्हैयाल अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह है। पश्चिमी सिंहभूम जिला योग संगठन के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जिला योग संगठन के अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रायोजक एस आर रूंगटा ग्रुप हैं। उनके सहयोग से जिले में इस बड़े आयोजन को कराया जा रहा है।

Read Also Chaibasa Naxal News : कोल्हान और पोड़ाहाट के जंगलों में एके 47 लेकर घूमने वाला 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम ने किया सरेंडर

Related Articles

Leave a Comment