Home » Saranda IED Blast : सारंडा में आईईडी विस्फोट : कोबरा बटालियन का जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा जा रहा रांची

Saranda IED Blast : सारंडा में आईईडी विस्फोट : कोबरा बटालियन का जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा जा रहा रांची

jharkhand Hindi News : पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट से कोबरा 205 का एक जवान घायल हो गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

by Rajeshwar Pandey
Saranda IED Blast
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान की पहचान अनुज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद सुरक्षाबलों नें सतर्कता और बढ़ा दी है। उधर घायल जवान को रांची भेजा जा रहा है।

कैसे हुई घटना

चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में हुए विस्फोट में एक बार फिर सुरक्षाबल निशाना बना है। इस धमाके में कोबरा बटालियन का जवान घायल हो गया है। चाईबासा स्थित पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घायल जवान को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर भेज जा रहा है। कोबरा बटालियन के जवान सोमवार सुबह सर्च ऑपरेशन के तहत सारंडा के घने जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से ही प्लांट किए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे जबरदस्त धमाका हुआ।

पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी अमित रेनू ने की पुष्टि

इस घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों द्वारा इस प्रकार के कायराना हमले पहले भी किए जाते रहे हैं। जिनमें कई निर्दोष ग्रामीणों की जान जा चुकी है।उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी यह अभियान और तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और नक्सलियों की तलाश में अभियान जारी है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी स्थिति में नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। जवान का स्थिति नाजुक नहीं है और वह मामूली रूप से घायल है।

Read Also- MGNREGA Plantation Jharkhand : दीदी बगिया नर्सरी में लगाए जा चुके 58 लाख इमारती पौधे, मनरेगा योजना की महत्वाकांक्षी योजना

Related Articles

Leave a Comment