Home » Chaibasa News: युवा नेता सौरभ अग्रवाल को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अनुशासनात्मक समिति का बनाया गया चेयरमैन

Chaibasa News: युवा नेता सौरभ अग्रवाल को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अनुशासनात्मक समिति का बनाया गया चेयरमैन

संगठन के अनुभव को देखते हुए दी गई बड़ी जिम्मेदारी

by Rajeshwar Pandey
Saurabh Agarwal Appointed Jharkhand Youth Congress Disciplinary Committee Chairman
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : झारखंड युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा कांग्रेस) सौरभ अग्रवाल को उनके संगठन के अनुभव को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें अनुशासनात्मक समिति का चेयरमैन घोषित किया गया है। इस समिति में एक वाइस चेयरमैन और समिति के सदस्यों की भी घोषणा की गई है। इस सूची के जारी होते ही सौरभ अग्रवाल को झारखंड कांग्रेस के तमाम नेताओं और मंत्रीगणों ने बधाई दी।

सौरभ अग्रवाल का कहना है कि वे निरंतर बिना किसी स्वार्थ के संगठन के हित में कार्य करते आए हैं और जो भी जिम्मेदारी उन्हें संगठन से मिली है वो उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड यूथ कांग्रेस की आवाज़ बुलंद कर युवाओं के हर ज्वलंत मुद्दों पर लड़ाई लडऩे का काम किया जाएगा। उन्होंने पुनः इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रभारी नवनीत कौर, प्रदेश के अध्यक्ष कुमार गौरव आदि का आभार प्रकट किया है।

Read Also: RANCHI NEWS: राज्यपाल ने CMS VATAVARAN फिल्म फेस्टिवल का किया उद्घाटन, बोले-पर्यावरण संरक्षण को बनाना होगा जन आंदोलन

Related Articles

Leave a Comment