Home » Airline Fare Surge: रांची से हवाई यात्रा महंगी, अब घरेलू उड़ानों पर भी दिखने लगा मिडिल ईस्ट तनाव का असर

Airline Fare Surge: रांची से हवाई यात्रा महंगी, अब घरेलू उड़ानों पर भी दिखने लगा मिडिल ईस्ट तनाव का असर

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब घरेलू उड़ानों पर भी साफ दिखने लगा है। हवाई ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण एयरलाइंस कंपनियों ने टिकट दरों में भारी इजाफा कर दिया है।

25 से 35 प्रतिशत तक बढ़ा किराया

जानकारी के मुताबिक, रांची से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइट टिकट 25 से 35 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। पहले जहां दिल्ली का किराया 8 से 10 हजार रुपये के बीच होता था, अब यह बढ़कर 12 से 15 हजार रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह मुंबई और अन्य महानगरों के लिए भी टिकट दरों में हजारों रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सिर्फ बड़े शहर ही नहीं, बल्कि कोलकाता, हैदराबाद और पुणे जैसे रूट भी इस महंगाई से अछूते नहीं हैं। इन शहरों के लिए भी टिकट दरों में 3 से 5 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। यात्रियों का कहना है कि अचानक बढ़े किराए के कारण उन्हें अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ रहा है।

एयरलाइंस ने बताया कारण

एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते एटीएफ महंगा हुआ है, जिससे परिचालन लागत बढ़ गई है। इसके अलावा प्रति टिकट फ्यूल सरचार्ज भी जोड़ा गया है, जो लगभग 399 रुपये या उससे अधिक है। एक अप्रैल के बाद किराया तय करने में कंपनियों को अधिक स्वतंत्रता मिलने से भी कीमतों में तेजी आई है।

आगे और बढ़ सकती हैं कीमतें

रांची एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब 8 हजार यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में टिकट दरों में आई इस वृद्धि का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। खासकर मध्यम वर्गीय यात्रियों के लिए हवाई सफर अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में हवाई यात्रा और महंगी हो सकती है। फिलहाल यात्रियों को राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

Related Articles