Home » वर्कर्स कॉलेज में आयोजित हुआ सावन महोत्सव, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

वर्कर्स कॉलेज में आयोजित हुआ सावन महोत्सव, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

by Rakesh Pandey
वर्कर्स कॉलेज में आयोजित हुआ सावन महोत्सव
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणी के महाविद्यालय में योगदान देने के उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।

वर्कर्स कॉलेज में आयोजित हुआ सावन महोत्सव

साथ ही महाविद्यालय के नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र सिंह को उनके पद पर स्वागत किया गया तथा निवर्तमान परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल चंद्र पाठक को उनके कार्यकाल पूर्ण होने पर परीक्षा नियंत्रक के पद से विदाई दी गई। कार्यक्रम के अगले चरण में महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने मिलजुलकर सावन के गीत सुनाए एवं गीतों की धुनों पर थिरके।

प्रो. शिप्रा, प्रो हरेन्द्र पंडित, प्रो सुभाष चन्द्र दास , डॉ अनिल चंद्र पाठक तथा रजनी ने गीत प्रस्तुत किये तथा प्रो शोभा मुवाल, प्रो. सुरभि सिन्हा ने नृत्य प्रस्तुत किये। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्राचार्य ने प्रकृति परिवर्तन लाने वाले मौसमों के स्वागत की परंपरा का उल्लेख किया एवम उड़िया भाषा में एक गीत प्रस्तुत किया।

सावन महोत्सव के अंतर्गत ही शिक्षकों एवम शिक्षकेत्तर कर्मियों के बीच म्यूजिकल चेयर रेस तथा स्पून बॉल रेस का आयोजन हुआ, जिसमें अव्वल आनेवाले शिक्षकों एवम शिक्षकेत्तर कर्मियों को उपहार प्रदान किये गए। गौरतलब है कि कोल्हान विश्वविद्यालय में पिछले एक महीने से अधिक समय से लगातार परीक्षाएं हो रही थी।

इस संस्कृति आयोजन का सभी शिक्षकों ने खुलकर आनंद लिया। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. कुमारी प्रियंका, प्रो सुरभि सिन्हा ने सभी को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। संचालन प्रो. हरेन्द्र पंडित ने किया। इस समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी शामिल हुए।

READ ALSO : को-आपरेटिव कॉलेज में यूजी प्रथम समेस्टर के छात्रों का परिचय सत्र आयोजित

Related Articles