Home » South Delhi News : साकेत कोर्ट हवालात में सनसनीखेज हत्या, आपसी रंजिश में गला दबाकर की गई हत्या

South Delhi News : साकेत कोर्ट हवालात में सनसनीखेज हत्या, आपसी रंजिश में गला दबाकर की गई हत्या

पुरानी दुश्मनी के चलते जितेंद्र और जयदेव ने अमन की हत्या की, पुलिस ने शुरू की जांच

by Rakesh Pandey
jamshedpur murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के साकेत कोर्ट की हवालात (खर्जा नंबर 5) में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां आपसी रंजिश के चलते एक अंडर ट्रायल प्रिजनर अमन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में दो अन्य अंडर ट्रायल प्रिजनर जितेंद्र उर्फ जिट्टे और जयदेव उर्फ बच्चा, पर हत्या का आरोप है। दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि यह घटना 05 जून को साकेत कोर्ट की हवालात में हुई है। मृतक अमन ( 24) गोविंदपुरी का निवासी था। उसे हत्या के एक मामले में कोर्ट में पेशी के लिए हवालात में लाया गया था। इस मामले में अमन और उसके साथी विजय ने 2017 में गांधी नामक व्यक्ति की उसकी दुकान में हत्या कर दी थी।

घटना के समय खर्जा नंबर 5 में कई अंडर ट्रायल प्रिजनर मौजूद थे। इसी दौरान जितेंद्र और जयदेव ने अमन पर हमला कर दिया। उन्होंने पैर से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हमले के बाद अमन को तुरंत चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि अमन और जितेंद्र के बीच पुरानी दुश्मनी थी। 2024 में, जब दोनों जेल से बाहर थे, अमन ने कथित तौर पर जितेंद्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था।

इसी रंजिश के चलते जितेंद्र और जयदेव ने हवालात में अमन पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि दक्षिण जिला पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हवालात में मौजूद अन्य अंडर ट्रायल प्रिजनर से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सके। साथ ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Read Also- Delhi News : दिल्ली में गर्मी के साथ बढ़ीं आगजनी की घटनाएं : एक ही दिन में चार जगह लगी आग

Related Articles