Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के पास गड्ढे में एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में समसानी फैल गई है। युवक के शव के पास ही उसकी बाइक लगभग चकनाचूर हालत में मिली है। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी हादसे की वजह से हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर गम्हरिया थाना पुलिस पहुंची। मृत युवक का नाम शोम हेंब्रम है। वह बुरुडीह पंचायत के चंपाईडीह गांव का रहने वाला है। बताते हैं कि वह बाइक से फुटबॉल मैच देखने निकला था। सुबह उसका शव बरामद हुआ। गम्हरिया थाना पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। यह हादसा है या फिर किसी ने घटना को अंजाम दिया है।
शोम हेंब्रम शादीशुदा था। वह अपने पीछे पत्नी और 5 साल के बच्चे को छोड़ गया है। घर का वही कमाने वाला था। परिजनों का कहना है कि रचपाल गांव में फुटबॉल मैच हो रहा था। वह फुटबॉल मैच देखने गया था। तभी यह घटना घटी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गम्हरिया थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि यह हादसा है या किसी ने साजिश रच कर घटना को अंजाम दिया है। घटना की हर पहलू से जांच हो रही है।

