Home » Jamshedpur News : सरायकेला में बीजेपी नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों का दुस्साहस बढ़ा

Jamshedpur News : सरायकेला में बीजेपी नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों का दुस्साहस बढ़ा

हमलावरों ने घर की खिड़की को निशाना बनाते हुए तीन राउंड गोलियां चलाईं। घटना के दौरान अपराधी गाली-गलौज करते हुए मौके से पैदल ही फरार हो गए।

by Mujtaba Haider Rizvi
adityapur firing
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के सरायकेला जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से भी नहीं डर रहे। मंगलवार को सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन दास के घर पर स्कूटी सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर की खिड़की को निशाना बनाते हुए तीन राउंड गोलियां चलाईं। घटना के दौरान अपराधी गाली-गलौज करते हुए मौके से पैदल ही फरार हो गए। इस पूरी वारदात की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावरों की पहचान राजू उर्फ टकला और चंदन के रूप में की गई है। खास बात यह है कि 4 अप्रैल को भी इन्हीं आरोपियों द्वारा इलाके में एक अन्य आपराधिक घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई थी, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

पूर्व पार्षद नील पदम विश्वास ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की घटना के बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Read also Jamshedpur News : एसी रूम छोड़ फील्ड में रह कर काम करें इंजीनियर, जानें क्यों उप नगर आयुक्त को जारी करनी पड़ी चेतावनी

Related Articles

Leave a Comment