Home » Seraikela News : चांडिल के हारुडीह में युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप – हत्यारों का नाम भी बताई

Seraikela News : चांडिल के हारुडीह में युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप – हत्यारों का नाम भी बताई

by Mujtaba Haider Rizvi
dhanbad firing news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चांडिल : सरायकेला–खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हारुडीह गांव में बुधवार को गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिजय तिर्की के रूप में हुई है, जो मानगो, बारिश कॉलोनी रोड नंबर–04 का निवासी था। घटना में उसका एक साथी भी गोली लगने से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने बिजय तिर्की पर एक के बाद एक छह गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि हारुडीह गांव में प्रत्येक बुधवार को मुर्गा पाड़ा का आयोजन होता है। बुधवार को बिजय तिर्की वहां से लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे निशाना बना लिया।

मृतक के आपराधिक इतिहास की भी चर्चा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बिजय तिर्की पूर्व में अपराध की दुनिया से जुड़ा रहा है और कई मामलों में जेल भी जा चुका है। हालांकि हाल के वर्षों में वह अपराध से दूरी बनाकर जमीन कारोबार में सक्रिय था।

इस बीच मृतक की पत्नी सिवानी तिर्की ने बड़ा खुलासा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बिजय तिर्की ने पहले ही आशंका जताई थी कि यदि उसकी हत्या होती है तो उसमें चौड़ा राजू, रड़गांव का लंगड़ा और मोनू शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने तमोलिया निवासी संतोष पर भी इस हत्याकांड में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। सिवानी तिर्की के अनुसार जमीन कारोबार में पैसों की हिस्सेदारी को लेकर उपरोक्त लोगों से विवाद चल रहा था, जो हत्या का कारण बना।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल साथी का इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपों के आधार पर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

Read Also: Jamshedpur News : गोविंदपुर में फायरिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Articles